फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पटाखों में आग लगने के बाद किराएदार ताला लगाकर फरार

पटाखों में आग लगने के बाद किराएदार ताला लगाकर फरार

Thu, 14 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पटाखों में आग लगने के बाद किराएदार ताला लगाकर फरार
नहटौर। पटाखे बनाते समय आग लगने से तीन युवतियों के झुलसने पर किराएदार घर का ताला लगाकर फरार हो गया है। पुलिस मौके पर गई लेकिन घर का ताला लगा देख लौट गई। पुलिस ने घर के अंदर जाने की कोई जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम मोहल्ला फर्राशान में एक मकान में बनाए जा रहे पटाखों में धमाका होने से लोग थर्रा गए थे। क्षेत्रवासियों के मुताबिक मकान स्वामी जम्मू कश्मीर में कपड़े का व्यापार करता है। एक व्यक्ति ने उनका घर किराए पर ले रखा है। घर में पटाखे बनाने का काम चल रहा था। अचानक पटाखों में आग लग गई। पटाखे बना रही तीन युवतियां झुलस गई। तीनों को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। रात में ही घर का ताला लगाकर किराएदार फरार हो गया। बुधवार की दोपहर पुलिस मोहल्ले में पहुंची। मगर, घर का ताला लगा देख लौट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से घर स्वामी और किराएदार के बारे में जानकारी ली। मामले में पुलिस घर स्वामी और किराएदार के नाम बताने से भी कतरा रही है। कोतवाल चंद्र किरण का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व मोहल्ला तीरग्रान में पटाखों में विस्फोट होने से पांच लोगों की जान चली गई थी। हृदय विदारक घटना से सभी सहम गए थे। दीपावली पर्व नजदीक होने के कारण अवैध रूप से पटाखा निर्माण का कार्य शुरू हो जाता है। कई बार यह जानलेवा भी साबित हो जाता है। बावजूद इसके पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed