{"_id":"59b831f04f1c1bfb7f8b67da","slug":"71505243632-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की पिटाई करने पर शिक्षक के विरूद्घ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की पिटाई करने पर शिक्षक के विरूद्घ रिपोर्ट
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीमपुर दीपा। दयानंद जनता इंटर कॉलेज में एक शिक्षक ने कक्षा दस की छात्रा की पिटाई कर दी। इस मामले में छात्रा के परिवारीजनों ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पुट्ठा निवासी अतीक की पुत्री गजाला कक्षा दस की छात्रा है। सोमवार को वह अपनी कक्षा में किसी बात को लेकर हंस पड़ी। आरोप है कि कक्षा में मौजूद शिक्षक ने हंसने का कारण पूछते हुए उसे खड़ा कर दिया और उसके कान पर थप्पड़ जड़ दिए। इससे उसे सुनाई देना बंद हो गया। छात्रा ने घर पहुंच कर शिक्षक द्वारा पिटाई किये जाने की जानकारी परिवारीजनों को दी। मंगलवार को छात्रा के परिवारीजन कॉलेज पहुंचे तो शिक्षक नहीं मिला। इससे आक्रोशित परिजनों ने थाने पहुंच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही, आरोपी शिक्षक ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। प्रधानाचार्य यशपाल शर्मा का कहना है कि वह सोमवार को अवकाश पर थे।