{"_id":"596e56534f1c1ba93d8b480b","slug":"71500403283-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फोर्स नही मिलने पर चकबंदी की टीम वापस लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस फोर्स नही मिलने पर चकबंदी की टीम वापस लौटी
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस फोर्स नहीं मिलने पर चकबंदी टीम लौटी
हल्दौर (बिजनौर)। हल्दौर और आसपास के देहात क्षेत्र के कुल आठ सेक्टरों में हदबंदी, खेतों पैमाइश और कब्जा परिवर्तन आदि कार्य अधूरे पड़े हैं। कुछ किसान अपने चकों की हदबंदी और पैमाइश कराने के विरोध में है। करीब एक माह पूर्व किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के साथ मिलकर अपने खेतों की हदबंदी के विरोध में चकबंदी विभाग की टीम से आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी थी। किसान हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर अपने खेतों पर हदबंदी के विरोध में डेरा डाले रहे थे। मगर, चकबंदी विभाग की टीम भयभीत होकर खेतों पर हदबंदी करने की हिम्मत न जुटा सकी। चकबंदी अधिकारी भूपेंद्र सिंह कुटियाल और सहायक चकबंदी अधिकारी धर्म देव सिंह अपनी टीम के साथ मंगलवार की सुबह करीब दस बजे थाने पहुंचे और खेतों की हदबंदी कराने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की। पुलिस फोर्स नहीं मिलने पर चकबंदी विभाग की टीम खेतों की हदबंदी करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी और लौट गई। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।