फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   इस्माइलपुर में महिलाओं से छेड़छाड़ पर बवाल

इस्माइलपुर में महिलाओं से छेड़छाड़ पर बवाल

Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
इस्माइलपुर में महिलाओं से छेड़छाड़ पर बवाल
इस्माइलपुर में महिलाओं से छेड़छाड़ पर बवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिवाला कलां (बिजनौर)।
गांव इस्माइलपुर में बाइक सवारों के महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर जमकर बवाल हुआ। छेड़छाड़ के आरोपी बाइक सवारों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और जमकर धुनाई की। इसकी सूचना पर उनके परिजन सैकड़ों लोगो को साथ लेकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से उलझ गए। इसके बाद दोनो ओर से जमकर पथराव हुआ। संघर्ष में दोनो पक्षों से चार लोग घायल हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव बन गया। पुलिस ने दोनो पक्षों की आरे से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शिवाला कलां थाने का गांव इस्माइलपुर नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर स्थित है। ग्रामवासियों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से अमरोहा जनपद के कस्बा नौगावां सादात के कुछ युवक बाइकों पर स्टंट करते हुए गांव से गुजरते थे। इस दौरान वह सड़क से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते थे। शनिवार देर शाम एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया और जमकर मारपीट की। बताया जाता है कि इनमें एक नौगावां सादात के पूर्व पालिकाध्यक्ष का पुत्र है। युवकों ने इस बात की सूचना किसी तरह अपने परिजनों को दी। इस पर वे नौगावां से सैकड़ों लोगों को लेकर इस्माइलपुर पहुंच गए। यहां वे ग्रामीणों से उलझे तो कहासुनी के बाद दोनो ंओर से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत करने का प्रयास किया, पर बात बढ़ती गई। इसके बाद नूरपुर व चांदपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत कर बंधक युवकों को छुड़ाया। संघर्ष में सुहैल, जीशान, गुड्डी देवी व राजवीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें नूरपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। इस संबंध में गुड्डी देवी की ओर से सुहैल, जीशान, रिहान, रहीम, अकरम, ताहिर, जाहिद व बाबू खां के विरुद्घ तहरीर दी गई है। दूसरे पक्ष के नईम की ओर से लोकेश, ध्यान सिंह, राजवीर, सतीश, बबलू के विरुद्घ तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री-व्हीलर भी रहे बंद, लोग परेशन
रविवार को शिवाला कलां से नौगावां के लिए चलने वाले थ्रीव्हीलर भी बंद रहे। इससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात है। रविवार को चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।


बाइकों पर स्टंट बना शौक
नूरपुर। बाइकों पर स्टंट करना युवाओं का शौक बन गया है। सड़कों पर शाम के समय अक्सर युवा बाइक पर स्टंट करते देखे जा सकते हैं। ये युवा बुलेट मोटरसाइकिल से बर्स्ट फायर कर लोगों को डरा रहे हैं। गांव इस्माइलपुर में भी स्टंटबाज युवाओं को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा था। इसीलिए उन्होंने शनिवार शाम तीन युवकों को बंधक बना लिया था।

- बाइक सवारों को पकड़कर ग्रामीणों ने धुना, सैकड़ों लोगों को लेकर छुड़ाने पहुंचे परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed