फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवक के गल पर डंडा मारकर उतारा मौत के घाट

युवक के गल पर डंडा मारकर उतारा मौत के घाट

Sun, 18 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
युवक के गल पर डंडा मारकर उतारा मौत के घाट
विवाद सुलझाने गए युवक को पीटकर मार डाला
विज्ञापन

कोतवाली देहात (ब्यूरो)।
पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने गए युवक को गुस्साए पति ने डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। युवक के परिजनों ने शव हत्यारोपी के घर के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।
गांव शेखुपुरा निवासी कमल का विवाह कुछ साल पहले गांव थंबूवाला निवासी नीता से हुआ था। शादी के बाद कमल गांव थंबूवाला में ही मकान बनाकर रहने लगा। ग्रामीणों के मुताबिक, कमल शराब का आदी है। उसमें और नीता में आए दिन अनबन रहती थी। कमल नीता को नशे में पीटता भी था। शनिवार शाम करीब पांच बजे दोनों में फिर विवाद हो गया। कमल डंडे से नीता की पिटाई करने लगा। नीता को पिटता देखकर गांव का ही 30 वर्षीय विनीत उर्फ बॉबी और कुछ अन्य ग्रामीण उसे बचाने पहुंच गए।
विज्ञापन

इन लोगों ने कमल को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए कमल ने विनीत उर्फ बॉबी के गले पर डंडे से वार कर दिया। डंडा लगते ही कमल झटपटाता हुआ जमीन पर गिर गया। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच कमल गांव से फरार हो गया। विनीत के परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे और कमल के घर के बाहर रखकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ नगीना अशोक कुमार व एसओ तेजेंद्र यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने नीता से कमल के बारे में पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक विनीत का शव कमल के घर के बाहर ही रखा था। अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है। गांववालों के अनुसार, विनीत के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed