{"_id":"5b031a8f4f1c1bd8408b70d2","slug":"61526930063-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों पर हमला, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कर्मियों पर हमला, तहरीर दी
Updated Tue, 22 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलीलपुर। गांव अकबरपुर सीमली में विद्युत लाइनों को सही कर रहे बिजली कर्मियों को कुछ व्यक्तियों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। हमलावरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई न होने पर बिजली कर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रभारी अवर अभियंता मनोज शर्मा ने थाना चांदपुर में तहरीर देकर बताया कि रविवार को बिजली घर जलीलपुर के लाइनमैन ब्रजराज और आदेश त्यागी, मजदूर तारे, सोनू, मोंटी को साथ लेकर गांव अकबरपुर सीमली में टूटी बिजली लाइन को ठीक करने गए थे। शाम करीब आठ बजे अंधेरा होने पर कर्मचारियों ने अगले दिन काम करने की बात कह कर काम बंद कर दिया। इस पर कुछ व्यक्तियों ने रात में ही काम कराने का दबाव बनाया। अवर अभियंता मनोज शर्मा ने थाने में दी तहरीर में गांव अकबरपुर सीमली के तीन लोगों को नाम दर्ज करते हुए दस-पंद्रह अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बताया कि बिजली कर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इस कारण बिजली लाइनों की मरम्मत करने का सामान मौके पर ही रह गया। बिजली कर्मियों से मारपीट के मामले को लेकर सोमवार को बिजली घर जलीलपुर पर बिजली कर्मियों ने बैठक की। इसमें कई क्षेत्रीय बिजली घर के कर्मचारियों ने भाग लिया। बिजली कर्मियों ने एक सुर में आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं की जाती है तो बिजली कर्मियों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस दौरान बाबूराम, काले सिंह, पंकज, मेघराज, विवेक, बाबू सिंह, वीर सिंह, राजपाल आदि रहे।