फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   करोड़ों की जमीन कब्जाने में हिंदू वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

करोड़ों की जमीन कब्जाने में हिंदू वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों की जमीन कब्जाने में हिंदू वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर। करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने के मामले में हिंदू वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज विर्श्नोई समेत छह लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी ,जमीन पर कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिजनौर की सुरेंद्र नगर कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर मदन सैनी के मुताबिक उसने ईदगाह रोड पर एक कॉलोनी काटी है। कॉलोनी से सटी दिल्ली निवासी महेश बंसल की 2500 गज जमीन उसने महेश चंद से एक करोड़ पांच लाख रुपये में सौदा किया था। 33 लाख रुपये महेश बंसल का एडवांस में दिए थे। बाकी रुपये बाद में देने का वादा किया था। महेश बंसल से जमीन की रसीद ले ली थी। हिंदू वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज विर्श्नोई की नजर इस जमीन पर पड़ गई । नीरज विर्श्नोई ने 50 हजार के इनामी रहे कपिल कटार के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा कर लिया। जमीन को खुर्दबुर्द कर दिया। जमीन को लेकर उनकी नीरज विर्श्नोई व कपिल कटार से उसकी वार्ता भी हुई । उसने कपिल को जमीन में पार्टनर बनाने को कहा। पर वह राजी नहीं हुए। जमीन कब्जाने में अजय कुमार, रवि सैनी, रमेश व एक अन्य उनके साथ रहा। कपिल कटार व नीरज विर्श्नोई ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी के निर्देश पर इस मामले में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed