फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नूरपुर। चांदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व गांव सुजातपुर टीकर अहीरपुरा निवासी अक्षय के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये लाने को कहकर उसका उत्पीड़न करते आ रहे थे। उसने इस संबंध में पहले पुलिस में भी शिकायत की थी, लेकिन बाद में समझौता होने पर उसने शिकायत वापस ले ली थी। आरोप है कि शिकायत वापस लेने के बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसका पति उसे पीड़ा पहुंचाने के लिए उसके साथ कुकर्म भी करता था। किसी तरह वह मायके पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने इस मामले में नूरपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति अक्षय सहित महिला के ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed