फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पूर्ति विभाग ने महलसराय में छापेमारी कर गोदाम से गैस के 52 अवैध सिलेंडर बरामद किए, गोदाम स्वामी सहित दो गिरफ्तार

पूर्ति विभाग ने महलसराय में छापेमारी कर गोदाम से गैस के 52 अवैध सिलेंडर बरामद किए, गोदाम स्वामी सहित दो गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पूर्ति विभाग ने महलसराय में छापेमारी कर गोदाम से  गैस के 52 अवैध  सिलेंडर बरामद किए, गोदाम स्वामी सहित दो गिरफ्तार
धामपुर। पूर्ति विभाग के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को मोहल्ला महल सराय में आबिद अहमद के गोदाम पर छापेमारी अवैध रूप से 52 गैस सिलेंडर और रेगुलेटर बरामद किए। आरोप है कि यह पिछले काफी समय से विभाग के अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर गैस गोदाम का संचालन करते आ रहे थे। अधिकारियों ने इस दौरान गोदाम स्वामी आबिद अहमद और उनके सहयोगी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्ति निरीक्षक धामपुर की तहरीर पर दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार के आदेश पर पूर्ति विभाग की टीम ने मुहल्ला महल सराय में आबिद अहमद के गोदाम पर छापेमारी की। बताया गया कि आरोपी आबिद वर्तमान में एक मुसलिम संगठन से पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहा है। इनके गोदाम से अधिकारियों ने 52 सिलेंडर बरामद किए है। इनमें से 29 सिलेंडर घरेलू और 22 व्यवसायिक सिलेंडर शामिल है। इसके 48 रेगुलेटर भी बरामद हुए हैं। विभाग के संज्ञान में पिछले काफी समय से आ रहा था कि इस मोहल्ले में एक व्यक्ति अवैध तौर पर गैस सिलेंडर का कारोबार कर रहा है। पुष्ट सूचना मिलने के बाद ही अधिकारियों ने बुधवार को छापेमारी की है। छापेमारी से गैस सिलेंडरों का अवैध धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि नगर क्षेत्र में अभी भी कई लोगों द्वारा इस तरह का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना मिलने के बाद वहां पर भी छापेमारी होगी। अवैध तौर पर गैस सिलेंडर का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। महेश गौतम ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर गोदाम स्वामी और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आरोपियों के और भी कई सहयोगियों के नामों का पता लगा है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए दबिश दी जा रही है। पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र कुमार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed