{"_id":"59a70dab4f1c1b44738b479e","slug":"61504120235-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बदमाश व आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार बदमाश व आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिश
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की दबिश
बिजनौर। शेरकोट थाने के गांव कोपा में मुरादाबाद से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश आदित्य और उसके साथी विशाल को दबोचने गई पुलिस टीम पर पर हमला कर दिया गया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
मुरादाबाद से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश आदित्य व उसके साथी विशाल के शेरकोट थाने के गांव कोपा में बदमाश जितेंद्र टाटा के घर छिपे होने की सूचना पर सोमवार रात स्वाट टीम के साथ बढ़ापुर और शेरकोट पुलिस ने जितेंद्र के घर पर दबिश दी थी। जितेंद्र के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे। आदित्य और विशाल भाग गए थे। पुलिस को अपनी जान बचाकर गांव से भागना पड़ा था।
गोली लगने से बदमाश जितेंद्र भी घायल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र टाटा समेत छह लोगों को नामजद करते हुए कई ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने फरार बदमाशों के साथ नामजद आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। बदमाशों के कई ठिकाने पुलिस ने खंगाल डाले, पर पुलिस को सफलता नहीं मिली। एसपी देहात दिनेश सिंह के मुताबिक पुलिस फरार आरोपियों व बदमाश की तलाश में जुटी है।