फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दहेज के लिए ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या

दहेज के लिए ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या

Mon, 28 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

नूरपुर।
गांव ढेली अहीर में ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के विरुद्घ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव मदारीपुर निवासी तेजवीर सिंह ने अपनी पुत्री रीना की शादी पांच वर्ष पूर्व गांव ढेली अहीर निवासी नरेंद्र के साथ की थी। मृतका के पिता तेजवीर ने बताया कि शादी के समय उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन पुत्री की ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उसका उत्पीड़न करते चले आ रहे थे। रीना ने कई बार मायके वालों से भी इसकी शिकायत की थी। सोमवार को ससुराल वालों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर वह पहुंचा तो उसकी पुत्री की मौत हो चुकी थी और उसके शरीर पर जगह-जगह पीटे जाने के निशान थे। इसके अलावा गले पर रस्सी के निशान बने हुए थे।
विज्ञापन

सूचना पर नूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान मायके वाले मौके से फरार हो गए। चांदपुर सीओ अंशु जैन ने भी मौके का मुआयना कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति नरेंद्र, ससुर शीशपाल, जेठ बलचरन, ननद राखी के विरुद्घ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed