{"_id":"599738d94f1c1be66c8b4c02","slug":"61503082713-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। एक सात वर्षीय बच्ची की बृहस्पतिवार रात सोते समय अचानक तबीयत खराब हो गई। बच्ची के बिस्तर पर कटे हुए बाल मिलने से परिजनों में दहशत फैल गई। उपचार के लिए धामपुर ले जाते समय बच्ची की रास्ते में मौत हो गई। चोटी कटने से बच्ची की मौत होने की अफवाहें फैल र्गइं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
गांव बिलासपुर निवासी महीपाल सिंह उर्फ भूरे की सात वर्षीय पुत्री मानवी रामा विष्णु सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा एक की छात्रा है। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार रात सोते समय बालिका की हालत बिगड़ गई। बच्ची को सीएचसी नहटौर में भर्ती कराया गया, वहां से बच्ची को धामपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब बिस्तर को देखा तो उस पर कुछ बाल कटे हुए पड़े थे। बच्ची की चोटी कटने की अफवाहें फैल गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना हैं कि परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।