फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पांच महिला समेत सात की चोटी कटी, महिलाएं दहशत में

पांच महिला समेत सात की चोटी कटी, महिलाएं दहशत में

Fri, 11 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पांच महिला समेत सात की चोटी कटी, महिलाएं दहशत में
बिजनौर/नगीना/कोतवाली देहात/हल्दौर/चादंपुर/नूरपुर। बिजनौर में बच्चे को दूध पिलाते वक्त एक महिला की चोटी कट गई। चोटी कटी देख महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं नगीना के गांव कालाखेड़ी व कोतवाली देहात क्षेत्र में सोती हुई महिला व किशोरी की चोटी कट गई। हल्दौर के गांव मुकरपुर सत्ती में एक युवती की चोटी कटने से वह बेहोश हो गई। चांदपुर के गांव मानपुर में एक ही परिवार की दो महिलाओं की चोटी कटने से गांव में दहशत का माहौल है। नूरपुर क्षेत्र में बाल कटने से महिला की सदमे में आकर बेहोश हो गई। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी अफजाल की पत्नी नगना (26) बृहस्पतिवार की सुबह अपने आंगन में चारपाई पर बैठकर बच्चे को दूध पिला रही थी, उसी समय उसकी चोटी कट गई। कटी चोटी को देखकर वह बेहोश हो गई। घर में ही मौजूद परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं नगीना के गांव कालाखेड़ी में निवासी सोनू ने बताया कि उसकी पत्नी बबीता बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे छोटी बच्ची को बाथरूम कराने के लिए आंगन में गई, तो उसे अपनी चोटी कटने का एहसास हुआ। उसके कटे बाल जीने की सीढ़ियों के पास पडे़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली देहात के गांव कृत्तोनंगली उर्फ पैहरूवाला निवासी रूबी (16) पुत्री अनवर अहमद बुधवार की रात घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। बुधवार रात करीब 11 बजे रूबी की अचानक चोटी कट गई।
वहीं हल्दौर क्षेत्र के गांव मुकरपुर सत्ती निवासी नरपाल सिंह की सोलह वर्षीय पुत्री सविता बुधवार की रात अपने परिजनों के साथ सोई हुई थी। परिजनों के अनुसार युवती ने अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया। उसे तेज झटके लगे और वह बेहोश हो गई। युवती का शोर सुनकर उसके परिजन जाग गए। परिजनों को उसकी चोटी कटी मिली। परिजनों ने उसको मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से युवती को बिजनौर उपचार के लिए भेजवाया।
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र का कहना है कि क्षेत्र में झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं चांदपुर के गांव मानपुर निवासी रानी (25) पत्नी बलराम बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे बाथरूम जाने के लिए उठी। आते समय उसकी चोटी कट गई। चोटी कटी देख महिला बेहोश हो गई। दूसरी घटना में गांव की ही कमल 30 वर्ष पत्नी अजय पाल सुबह करीब छह बजे चारपाई पर बैठी थी। अचानक उसे लगा कि उसके पीछे से साया ने उसकी चोटी काट ली। उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसकी चोटी कटी हुई थी।

नूरपुर के गांव रहटा बिल्लौंच निवासी मुस्तकीम की पत्नी शबाना खातून की चोटी कट गई। चोटी कटने के बाद वह सदमे से बेहोश हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे शबाना घर में अकेली थी। चारपाई पर बैठे हुए अचानक उसके सिर में तेज दर्द हुआ और उसकी चोटी कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed