फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खाकी के सामने गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा रतनपुर खुर्द

खाकी के सामने गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा रतनपुर खुर्द

Tue, 25 Jul 2017 02:14 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खाकी के सामने गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा रतनपुर खुर्द
रास्ता निकालने को लेकर हुए विवाद में 17-18 राउंड फायर हुए
विज्ञापन

मूंढ़ा चौकी और नौगावां सादात थाना पुलिस मूक दर्शक बनी रही

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र का रतनपुर खुर्द गांव सोमवार की दोपहर गोलियों की तड़ तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस के सामने दो पक्षों में रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद गोलियां चलने लगीं। थाना पुलिस मूक दर्शक बनी रही। गांव में हुए 17-18 राउंड फायर से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया। शांति भंग में चालान कर दिया है।
क्षेेत्र के रतनपुर खुर्द गांव में अमरजीत व ऊधम सिंह आदि से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रास्ता अमरजीत के घर के सामने है। अमरजीत का कहना है कि यह खाली पड़ी जमीन उनके पुरखों की है। जबकि दूसरा पक्ष इसे सार्वजनिक रास्ता बताता है। मामला अदालत में चल रहा है। अमरजीत सोमवार को तारीख पर गए थे। इधर विवादित जगह पर अमरजीत के चचेरे भाई ने खाली पड़े प्लॉट की बाउंड्री के लिए दो-तीन हजार ईंटें लाकर डाल दीं। दूसरे पक्ष ने विवादित स्थल पर कब्जे की आशंका जताते हुए ईंटें डाले जाने का विरोध किया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सूचना पाकर मूंढ़ा चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। मामले की जानकारी की। पुलिस के सामने ही कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया। देखते ही देखते फायरिंग होने लगी। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। गांव की गलियां गोलियों की तड़ तडाहट से गूंज उठीं। दोनों ओर से 17-18 राउंड फायर हुए। पुलिस के सामने जम कर असलहे लहराए गए। पुलिस सारे घटनाक्रम को मूकदर्शक बनी देखती रही। फायरिंग के दौरान पुलिस को मौन देख ग्रामीण हैरत में रह गए। सूचना पाकर हरकत में आए थानाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग की आशंका के चलते हिरासत में लिया। तीनों को उपजिलाधिकारी की कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेेेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके सामने फायरिंग नहीं हुई है। रास्ते का विवाद था। एक पक्ष विवादित जगह पर कब्जे की कोशिश कर रहा था। जिसको लेकर गाली गलौच हुई। एसओ ने फायरिंग से भी इंकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने छीने मोबाइल, तोड़ी चारपाई
सोमवार की दोपहर नौगावां सादात थाने के रतनपुर खुर्द गांव की गलियां गोलियों की तड़ तड़ाहट से गूंज उठीं। पुलिस के सामने दो पक्षों में 17-18 राउंड फायर हुए। गांव में विवाद के बाद गोलियां चलती देख कुछ युवकों ने मोबाइल में वीडियो बनाई। बताते हैं कि पुलिस ने उनके मोबाइल छीन लिए। मोबाइल में बनाई गई वीडियो हटा दी गई है। एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुस कर महिलाओं के साथ मारपीट की। सामान नष्ट कर दिया। चारपाई तोड़ दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed