{"_id":"5c2e5ae2bdec2256986d2bd4","slug":"51546541794-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला सराय रफी में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
फोटो-5
अमर उजाला ब्यूरो
चांदपुर। मोहल्ला सरायरफी में व्यापारी के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों की नगदी और जेवर चोरी करके ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। व्यापारी के मुताबिक चोर करीब आठ लाख रुपये के नगदी और जेवर ले गए है।
मोहल्ला सरायरफी निवासी अतिन अग्रवाल का एमरॉन बैटरे की डीलरशिप का कारोबार है। बुधवार की शाम वह काम से दिल्ली गए थे जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। मकान में ताला लगा था। रात में चोरों ने मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर तीन कमरे खंगाल डाले। सेफ, दीवान, डबल बेड से लाखों का सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोसियों ने इसकी सूचना व्यापारी को दी। वह तुरंत दिल्ली से चांदपुर के लिए रवाना हुए और पत्नी भी मायके से आ गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। व्यापारी के मुताबिक चोर करीब आठ लाख रुपये के नगदी और जेवर ले गए है। इसमें साढ़े चार लाख की नगदी और साढ़े तीन लाख के जेवरात शामिल है। उसने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की।