{"_id":"5b2016dd4f1c1bb36e8b79b3","slug":"51528829661-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति पर बने क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने आया था किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समिति पर बने क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने आया था किसान
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति चेयरमैन के पति ने किसान को पीटा
नांगलसोती। क्रय केंद्र पर गेहूं तौल को लेकर हुए विवाद में किसान सेवा सहकारी समिति चेयरमैन के पति सहित कई लोगों ने एक किसान को जमकर पीटा। किसान की ओर से चेयरमैन पति सहित समेत छह हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के विरोध में मंगलवार को किसानों ने सहकारी समिति पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी किसान जगमोहन सोमवार को नांगल स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर बने गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर आया था। देर शाम क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू की गई। रात करीब नौ बजे तौल बंद कर दी गई है। किसान जगमोहन का आरोप है कि इसी बीच गांव चमरौला निवासी समिति के चेयरमैन पति तपेंद्र सिंह, राहुल कुमार सहित चार अन्य लोग क्रय केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। लहूलुहान किसान जगमोहन घटना ने नांगल थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने किसान की तहरीर पर तपेंद्र व राहुल तथा चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घायल किसान को मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, घटना के विरोध में मंगलवार को भाकियू के बैनर तले कई किसान किसान सेेवा सहकारी समिति पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, समिति के एमडी विज्ञान प्रकाश ने भी किसान पर हुए हमले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तपेंद्र, राहुल व चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर सौंपी। नायब तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी ने समिति पहुंचकर जांच की और क्रय केंद्र पर अव्यवस्था होने पर क्रय केंद्र प्रभारी मुनेंद्र सिंह को जमकर फटकार लगाई।