{"_id":"5b031a9d4f1c1bdf408b6d7d","slug":"51526930077-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की नगदी व जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की नगदी व जेवर उड़ाए
Updated Tue, 22 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बिजनौर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोरो ने ताला लगे एक मकान को खंगालकर लाखों की नगदी व जेवर उड़ा लिए।
बिजनौर में शहर मेें चोरों के निशाने पर ताला लगे मकान हैं। जो मकान बंद मिलते हैं, उन मकानों में ही चोरी की वारदात की जा रही है। पुलिस चोरों के गैंग तक पहुंचने में नाकाम है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्शीवाला निवासी जमीरूद्दीन रविवार को दिन में घर में ताला लगाकर परिजनों के साथ दिल्ली बहन के घर गए थे। रात मेें दो बजे वह घर लौटे तो घर के ताले टूटे देख हक्के-बक्के रहे गए। घर का सामान तितर-बितर हुआ पड़ा था। चोर घर से 72 हजार रुपये , सोने के कुंडल, झुमकी, चांदी की दो अंगुठी, पायल, गैस सिलेंडर ,चूल्हा, कीमती कपड़ों समेत लाखों का सामान चोरी करके ले गए। रात में ही डायल 100 को कॉल की गई पर कॉल रिसीव नहीं की गई। चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।