फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महाराष्ट्र के सेवानिवृत आईसीएफ अधिकारी से चालीस लाख की ठगी, पुलिस ने चांदपुर से दो गिरफ्तार किए

महाराष्ट्र के सेवानिवृत आईसीएफ अधिकारी से चालीस लाख की ठगी, पुलिस ने चांदपुर से दो गिरफ्तार किए

Thu, 01 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सेवानिवृत आईसीएफ अधिकारी से चालीस लाख की ठगी, पुलिस ने चांदपुर से दो गिरफ्तार किए
चांदपुर। महाराष्ट्र के सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी से पॉलिसी के बोनस पर सर्विस चार्ज के नाम पर करीब चालीस लाख रुपये ठग लिए गए। महाराष्ट्र पुलिस चांदपुर पहुंचकर दो व्यक्तियों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर पुलिस आईओ कैलाश कुथे ने बताया कि महाराष्ट्र के आईएफएस अधिकारी सुधीर गांवड़े को फोन पर बताया गया कि उनकी इंशोरेंस का 25 लाख बोनस हुआ है। इसके सर्विस टैक्स के ढाई लाख रुपये जमा करना होगा। अधिकारी ने फोन पर बताए एकाउंट नंबरों में ढाई लाख रुपये जमा करा दिए। उसके बाद आरोपियों ने अधिकारी को झांसा देकर फोन पर बताया कि तुम्हारा बोनस बढ़ गया है। इस तरह से आरोपियों ने विभिन्न खातों में करीब 40 लाख की रकम जाम करा ली। बोनस न मिलने पर आईएफएस अधिकारी को शक हुआ। उन्होंने पता किया। उसके बाद पुलिस को शिकायत की। पुलिस जांच में चांदपुर क्षेत्र के बैंक के तीन खाते पाए गए। बैंक खाते के आधार पर महाराष्ट्र आईओ ने स्थानीय पुलिस की मदद से गांव स्याऊ निवासी खाताधारक एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया। चिकित्सक ने पूछताछ में पुलिस आईओ को बताया कि चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी निवासी व्यक्ति ने उससे कहा था कि उसके रिश्तेदार के रुपये आने हैं, लेकिन उसका एसबीआई बैंक में खाता नहीं है तुम अपने बैँक खाते में रुपये ट्रांसफर करा लो। उसके कहने पर उसने अपने खाते में रुपये जमा करा लिए। खाते में रुपये आने के बाद खाते से रुपये निकालकर मोहल्ला सरायरफी निवासी को दे दिए थे। महाराष्ट्र पुलिस आईओ ने चिकित्सक के बताने पर मोहल्ला सरायरफी निवासी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में है। जो दिल्ली स्थित एक आफिस में नौकरी करता था।
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस चिकित्सक व दिल्ली में नौकरी करने वाले युवक को अपने साथ चांदपुर से ले गई, जबकि तीसरे आरोपी के बारे में आईओ कुछ नहीं बता पाए। चिकित्सक के परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा करते हुए बताया कि एक आरोपी को भगा दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने दो आरोपियों को उनकी सुपुर्दगी में दिया था। दोनों को अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed