फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विदेश भेजने के नाम पर एक लाख ठगे

विदेश भेजने के नाम पर एक लाख ठगे

Mon, 28 Aug 2017 10:53 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर एक लाख ठगे
विदेश भेजने के नाम पर एक लाख ठगे
विज्ञापन

अफजलगढ़। मोहल्ला काजीसराय के मोहम्मद शादाब ने पुलिस को दी तहरीर में अफजलगढ़ के मोहल्ला नायकसराय निवासी एक एजेंट और उसके भाई पर विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना कि उसने तीन वर्ष पहले सऊदी जाने के लिए एक लाख दस हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि एजेंट ने उसे विदेश तो भेजा, लेकिन वहां पर न तयशुदा नौकरी मिली और न ही तनख्वाह मिली। वहां पर उसका जमकर शोषण किया गया। उससे सऊदी में मजदूरी कराई गई। बमुश्किल विदेश मंत्रालय के माध्यम से वह सऊदी से घर पहुंचा। आरोप है कि जब वह एजेंट के घर पर अपनी रकम लेने जाता है तो वह गाली गलौज करता है। यहां तक कि रकम मांगने पर उसका भाई जान से मारने की धमकी देता है। उधर, कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed