फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धामपुर के केएम इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

धामपुर के केएम इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Wed, 02 Aug 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
धामपुर के केएम इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
धामपुर। केएम इंटर कॉलेज में क्रीड़ा मैदान में खड़ी झाड़ियों में व्यक्ति का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सुशील कुमार ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सुशील कुमार ने बताया कि मरने वाले की आयु करीब 30 वर्ष है। व्यक्ति सफेद चैक की शर्ट और नीले कलर की जींस पहने था। उसकी जेब से 50 रुपये और एक पेपर मिला है। पेपर पर तीन मोबाइल नंबर लिखे है। स्पष्ट नजर आ रहे नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो पता लगा कि वह नंबर नूरपुर थाने के गांव दबखेड़ी के किसी व्यक्ति का है। उस नंबर एक महिला बोली। उससे व्यक्ति का हुलिया बताते हुए जानकारी दी गई। महिला ने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद है। कोई भी गायब नहीं है। पुलिस ने कई घंटे तक शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पर जब शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। प्रभारी कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शव करीब 10 दिन पुराना है। अनुमान है कि हत्या कहीं ओर करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed