{"_id":"5942d5e84f1c1b96218b47c9","slug":"51497552360-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अधिवक्ता मर्डर में एक आरोपी ओर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अधिवक्ता मर्डर में एक आरोपी ओर दबोचा
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता हत्याकांड में एक और दबोचा
हल्दौर (बिजनौर)। पुलिस ने कस्बा झालू में अधिवक्ता नरेंद्र कुमार की हत्या के एक और आरोपी को दबोच लिया है। झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी नरेंद्र कुमार की दो मई की रात आठ बजे बाजार से लौटते समय रास्ते में चार लोगों ने डंडे व लोहे की रॉड से हमला करके हत्या कर दी थी। इस मामले के पीछे नरेंद्र कुमार की पारिवारिक जमीन को लेकर पड़ोसियों से चल रहा विवाद बताया गया था। परिजनों ने विजय, उसके पुत्र अशोक, नेपाल व घनश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विजय व अशोक को दबोच लिया था। हल्दौर पुलिस बृहस्पतिवार सुबह रेलवे स्टेशन से नेपाल को दबोच लिया।