{"_id":"5bc8dfcbbdec221a020c4a0a","slug":"41539891147-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने की शिकायत वापस नहीं लेने पर किसान को धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत मांगने की शिकायत वापस नहीं लेने पर किसान को धमकी
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली एक्सईएन कार्यालय में इस्टीमेट पास कराने के एवज में मांगी गई रिश्वत की शिकायत करना किसान को भारी पड़ गया है। बाबू ने शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में किसान ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर दी है।
बुधवार को नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बादशहपुर निवासी किसान ऊधम सिंह नगर के गांधी मूर्ति स्थित एक्सईएन कार्यालय पर नलकूप कनेक्शन का इस्टीमेट जमा करने के लिए गए थे। आरोप है कि यहां मौजूद बाबू ने इस्टीमेट पास कराने के एवज में पांच हजार की रिश्वत की मांग की थी। इतना ही नहीं किसान ने कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया था।
इस दौरान एक्सईएन कार्यालय पर जमकर हंगामा हुआ था। आक्रोशित किसान ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बाबू पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। आरोप है कि गुुुरुवार को बाबू चार युवकों के साथ किसान की दुकान पर पहुंचा और शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।