फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी।

मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी।

Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी।
चोरों ने दुकान और मकान खंगाले
विज्ञापन

राजा का ताजपुर/शिवाला कलां। ताजपुर निवासी मोहम्मद इलियास चार दिन पूर्व अपने मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ रिश्तेदारी में चंडीगढ़ गया था। बुधवार रात दीवार फांदकर मकान में घुसे चोरों ने आराम से पूरे घर को खंगाल डाला। सुबह पड़ोसियों ने सामान बिखरा देखकर इलियास को फोन करके मामले की जानकारी दी। मकान स्वामी ने चोरी की लिखित तहरीर पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि चोर घर में रखे 35 हजार रुपये, सात तौले सोने चांदी के आभूषण, दो बड़े गैस के सिलेंडर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

उधर, शिवाला कलां निवासी ओमकार की गांव में जनरल स्टोर की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान के पीछे दीवार में नकब लगाकर गल्ले से 25 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह ओमकार ने जब दुकान खोली तो चोरी होने का पता लगा। उसने चोरी की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed