फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राशन की दुकान पर कार्डधारकों ने हंगामा किया

राशन की दुकान पर कार्डधारकों ने हंगामा किया

Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
राशन की दुकान पर कार्डधारकों ने हंगामा किया
नूरपुर। राशन वितरण में ईपोश मशीन के प्रयोग किए जाने पर पर कई कार्ड धारकों को बिना राशन लिए ही लौटना पड़ा। राशन न मिलने पर गुस्साए कार्ड धारकों ने राशन की दुकान पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मोहल्ला हजरतनगर में राशन डीलर द्वारा ईपोश मशीन से राशन का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान कई राशन धारकों का अंगूठा प्रमाणित न होने पर उन्हें बिना राशन लिए ही लौटना पड़ा। बाद में करीब दो दर्जन कार्ड धारक सभासद सनव्वर हुसैन के नेतृत्व में राशन की दुकान पर पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। कार्ड धारकों ने बताया कि पहले परिवार का कोई भी सदस्य जाकर राशन ले लेता था, लेकिन अब केवल परिवार के मुखिया को ही राशन मिलने का नियम बनाया गया है। आरोप है कि बिना पूरी तैयारी के ही मशीनों से राशन वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। लंबी लाइन में लगने के भी कई लोगों का अंगूठा प्रमाणित न होने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है। हंगामा करने वालों को राशन डीलर ने किसी तरह समझाकर शांत किया। शबनम, हसीना, खैरुनिशा, अमीरबख्श, शाहनवाज, गुलशन, अनवरी आदि कार्डधारक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed