फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   माकन में आग लगी

माकन में आग लगी

Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
माकन में आग लगी
घर में आग लगाकर मारने की कोशिश
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। एक व्यक्ति को विरोधियों ने जलाकर मारने की कोशिश की। सोते समय उसके छप्पर के बने मकान में आग लगा दी गई।
शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर गेंदा सिंह रविवार रात अपने मकान के आगे बने छप्पर के नीचे सो रहा था। रात करीब ढाई बजे छप्पर में अचानक आग लग गई। आग लगी देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो गेंदा सिंह ने किसी तरह से बाहर निकलकर अपनी व परिवार की जान बचाई। आग में वहां बंधी एक गाय व गेंदा मामूली रूप से झुलस गए। गेंदा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका गांव के ही खिलेंद्र आदि से विवाद चल रहा है। रविवार की रात खिलेंद्र, रावेंद्र, सोनू, भूपेंद्र आदि ने जान से से मारने की नीयत से मिट्टी का तेल छिड़ककर घर में आग लगा दी। उन्हें आग लगाते हुए उसकी पोती रोनी ने देखा है। गांव वालों को आता देखकर वह फरार हो गए। उसने पुलिस से आरोपियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष के विरुद्घ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज है। उन्होंने मामले को गलत बताते हुए जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed