{"_id":"5963d2e94f1c1b7d718b4641","slug":"41499714281-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे 74 चोरों के हवाले, हबीबवाला बस अड्डे पर कई दूकानों के ताले तोड़ हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे 74 चोरों के हवाले, हबीबवाला बस अड्डे पर कई दूकानों के ताले तोड़ हजारों की चोरी
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप लूट की कोशिश, दुकानों से चोरी
धामपुर (बिजनौर)।
हाईवे-74 रविवार की रात चोरों के हवाले रहा। चोरों ने हाईवे के किनारे गांव हबीबवाला बस अड्डे पर करीब तीन दुकानदारों की दुकानों के ताले तोड़े और दो हजार की नकदी समेत 20 हजार की सामान चोरी कर ले गए। इस दौरान जाग होने पर दुकानदारों से उनकी भिड़ंत भी हुई, जिसमें चोरों ने लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दो लोगों को जख्मी कर दिया। इसके अलावा बदमाशों ने चकशहजानी स्थित पेट्रोल पंप को भी लूटने का प्रयास किया। पेट्रोल पंप के निकट निर्माणाधीन अस्पताल में धावा बोला। जहां अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों में फायरिंग होती देख बदमाश फरार हो गए।
गांव हबीबवाला निवासी इलियास अहमद ने बताया कि उसका अड्डे पर होटल है। होटल से लगा ही उसका घर भी है। जब चोरों ने उसके होटल का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया तो परिवार में जाग हो गई। जाग होने पर परिवार के लोगों ने एकत्र होकर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। मगर वे सफल नहीं हो सके। चोरों ने इस दौरान लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर इलियास एवं फहीम को घायल कर दिया और फरार हो गए। इससे पहले चोरों ने अड्डे पर ही ऋषिपाल सिंह की पान बीड़ी सिगरेट और आर्य मित्र की नमकीन बिस्किट की दुकान को खंगाला। उधर, बदमाशों ने चकशहजानी स्थित पेट्रोल पंप को भी लूटने का प्रयास किया। पर वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के कारण फायरिंग करने से बगैर घटना को अंजाम दिए भाग गए। बदमाशों ने इसके बाद पेट्रोल पंप के निकट निर्माणाधीन अस्पताल को निशाना बनाया। जैसे ही बदमाशों ने अस्पताल में पहुुंचने का प्रयास किया तो यहां पर भी उनके आने से पहले जाग हो गई और अस्पताल की सुरक्षा मेें लगे कर्मियों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ दिया। इस दौरान बदमाशों ने भी फायरिंग की।