{"_id":"5953ff124f1c1b1c6b8b4740","slug":"41498677010-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पत्नी की हत्या कराने वाले पति को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पत्नी की हत्या कराने वाले पति को दबोचा
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की हत्या कराने का आरोपी दबोचा
बिजनौर।
पुलिस ने दस दिन पहले गांव रशीदपुरगढ़ी के पास पत्नी का कत्ल कराने के आरोपी पति को दबोच लिया है।
नगीना थाने के गांव हुरनंगला निवासी बेगराम की पत्नी प्रेम कुमारी की 16 जून को बिजनौर के पास गांव रशीदपुर गढ़ी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रेम कुमारी के बेटे पंकज ने मां के प्रेमी नगीना निवासी संदीप विश्नोई, उसके साथी वीरपाल व गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रशीदपुर गढ़ी में प्रेमवती प्रेमी संदीप विश्नोई के साथ रहती थी। पुलिस की जांच में नामजद लोग निर्दोष पाए गए। पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई कि बेगराम ने ही अपनी पत्नी की हत्या सुपारी देकर कराई थी।
पुलिस के मुताबिक, प्रेम कुमारी की हत्या नहटौर थाने के गांव अफसरा निवासी कोहर सिंह ने हल्दौर थाने के गांव लाडनपुर निवासी सूबे सिंह व साथी लोकेंद्र के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने कोहर सिंह को दबोचकर हत्या का सारा राज उगलवा लिया और हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। बुधवार को पुलिस ने प्रेम कुमारी के पति बेगराम सिंह को भी दबोच लिया है। पुलिस ने बेगराम का भी चालान कर दिया है।