फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवती की बरामदगी की मांग को लेकर रहटी में हुई बैठक

युवती की बरामदगी की मांग को लेकर रहटी में हुई बैठक

Tue, 13 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
युवती की बरामदगी की मांग को लेकर रहटी में हुई बैठक
युवती की बरामदगी के लिए
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के तेवर सख्त
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर/शिवाला कलां (बिजनौर)।
शिवालां कलां क्षेत्र के गांव सेला से एक सप्ताह पूर्व गैर समुदाय के युवक के साथ गई युवती के मामले में हिंदू संगठनों के तेवर सख्त हो गए हैं। सोमवार को रहटी जागीर गांव में हुई पंचायत में चेतावनी दी गई कि दो दिन में युवती की बरामदगी न हुई तो महापंचायत की जाएगी।
शिवाला कलां के गांव निवासी एक युवती एक सप्ताह पूर्व गांव के ही गैर समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने इस मामले में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव है। पुलिस अब तक युवती की बरामदगी नहीं कर सकी है। इस मामले को लेकर सोमवार को नूरपुर क्षेत्र के गांव रहटी जागीर में बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे हुई बैठक में क्षेत्र के कई गांवों से पहुंचे दो सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया। बैठक में एक सप्ताह बीतने के बाद भी युवती की बरामदगी न होने पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि दो दिन में युवती बरामद नहीं हुई तो महापंचायत की जाएगी। बैठक में महापंचायत के लिए गांव सेह स्थित शिव मंदिर का स्थान तय किया गया है। बैठक के बाद सभी लोग एकत्र होकर शिवाला कलां थाने पहुंचे और एसओ का घेराव कर युवती की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे चांदपुर सीओ यशपाल सिंह ने कहा कि पुलिस युवती की बरामदगी का हर संभव प्रयास कर रही है। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस, सुमित कुमार, विनय कुमार, विकास, अर्जुन चौधरी, राजवीर सिंह, सुमित राणा, सुभाष राणा, जितेंद्र सिंह राणा, विकास, संजीव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

- अलग समुदाय से जुड़ा मामला होने के चलते तनाव, रहटी जागीर गांव में बुलाई गई बैठक, दो दिन में बरामदगी न हुई तो महापंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed