फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रेमी ने निकाह से इंकार किया तो गंगा में कूदी किशोरी

प्रेमी ने निकाह से इंकार किया तो गंगा में कूदी किशोरी

Fri, 01 Mar 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने निकाह से इंकार किया तो गंगा में कूदी किशोरी
निकाह से इनकार करने पर गंगा में कूदी किशोरी
विज्ञापन

मंडावर(बिजनौर)। प्रेमी के शादी से मना करने पर एक किशोरी गंगा में कूद गई। उसका प्रेमी व उसके साथी किशोरी को गंगा में कूदते देखकर फरार हो गए। पुलिस ने प्रेमी को दबोचा तो उसने सारा मामला बताया। पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में युवती की तलाश कर रही है।

क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गांव कुंदनपुर निवासी सुलेमान, नारायणपुर निवासी सुहैल व किशनपुर निवासी शौकिन उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सुलेमान को शुक्रवार को दबोच लिया। सुलेमान ने पुलिस को बताया कि उसके किशोरी से प्रेम संबंध थे। किशोरी उससे निकाह करना चाहती थी। सुलेमान के अनुसार किशारी कई अन्य युवकों से भी बात करती थी। उसने किशोरी को बात करते देखा था। वह 28 फरवरी को किशोरी को बाइक से घुमाने के लिए ले जा रहा था। किशोरी उससे निकाह करने को कहा तो उसने मना कर दिया। तब उसने अन्य युवकों से उसके प्रेम संबंध के बारे में बता दिया। इस पर दोनों में नोकझोंक हो गई। वह चलती बाइक से गंगा में कूद गई। किशोरी उसकी आंखों के सामने ही डूब गई। वह डर गया और उसने किसी को इसके बारे में नहीं बताया। सुलेमान की बात सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी को गांव शेखुपर खादर के सामने गंगा में तलाश करना शुरू कर दिया। पुलिस ने इसके बारे में किशोरी के परिजनों को बता दिया, लेकिन कोई भी परिजन गंगा किनारे नहीं पहुंचा। सीओ सिटी महेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। सीओ सिटी महेश कुमार के अनुसार सुलेमान के बयान के आधार पर किशोरी को गंगा में तलाशा जा रहा है। किशोरी की बरामदगी होने पर ही आगे की कुछ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed