{"_id":"5c5dd2d1bdec227378302b64","slug":"31549652689-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने पकड़ी सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने पकड़ी सागौन की लकड़ी से भरी गाड़ी
विज्ञापन
नगीना। नहर किनारे खड़े वन विभाग के सागौन के पेड़ काटकर दो चोरों को वन रक्षक की टीम ने महिंद्रा पिकअप में भरी लकड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। वन रक्षक ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार की शाम वनरक्षक रुचित चौधरी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वे नगीना से ग्राम कस्बा कोटरा की नहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग नहर के किनारे खड़े वन विभाग के सागौन के पेड़ काटकर गाड़ी में लादकर भागने लगे। रात का समय होने के कारण जब गाड़ी का पीछा किया गया तो ग्राम पुरैनी के पास सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप को पकड़ लिया गया। वनरक्षक के अनुसार अकबराबाद निवासी चालक आलम, गांव दहीरपुर निवासी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके चार साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।