{"_id":"5c3f742fbdec22733d44ce6f","slug":"31547662383-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने जमीन के लिए की थी सुलेमान की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने जमीन के लिए की थी सुलेमान की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। सुलेमान की हत्या उसके भतीजे अनीस ने ही 16 गज जमीन हथियाने के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी अनीस को दबोचकर सुलेमान हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया गया है।
एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि थाना स्योहारा के मोहल्ला कस्बा में 24/25 दिसंबर की रात दिव्यांग सुलेमान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सुलेमान के भतीजे अनीस को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सुलेमान की हत्या का सारा राज उगल दिया। एसपी देहात के अनुसार अनीस के मकान के पास सुलेमान की 16 गज जमीन थी। अनीस जमीन लेना चाहता था, लेकिन सुलेमान इसके लिए तैयार नहीं था। सुलेमान ने अपनी कुछ जमीन 40 लाख रुपये में बेची थी। इसमें से भी अनीस को छोड़कर उसने अपने बाकी भाइयों को यह रुपया बांट दिया था। इससे अनीस अपने चाचा सुलेमान से रंजिश रखने लगा था। इसी के चलते 24-25 दिसंबर की रात अनीस ने प्लॉट में टिन के नीचे सो रहे सुलेमान की चापड़ से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने अनीस की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है। घटना के खुलासे में स्योहारा एसओ उदयप्रताप, एसआई राजेंद्र शर्मा व सुरेंद्र मलिक, सर्विलांस सेल के एसआई संजय सिंह, अरिहंत सिद्धार्थ व हिमांशु, हेड कांस्टेबिल सुधीर कुमार, धर्मवीर सिंह आदि का योगदान रहा।