फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मिल अफसरों के खिलाफ धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज

मिल अफसरों के खिलाफ धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 03 Jan 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
मिल अफसरों के खिलाफ  धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर/हल्दौर/चांदपुर। पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान न करने पर बिजनौर, चांदपुर और बिलाई चीनी मिल के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने से मिल अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले की बिजनौर, चांदपुर और बिलाई चीनी मिलों ने पिछले पेराई सत्र का भुगतान अब तक नहीं किया है। वेव ग्रुप की बिजनौर चीनी मिल पर किसानों का 22.63 करोड़, चांदपुर चीनी मिल पर 35.63 करोड़ तथा बिलाई चीनी मिल पर 29 करोड़ रुपया बकाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 31 दिसंबर तक भुगतान करने के आदेश को भी इन मिलों ने हवा में उड़ा दिया। इससे किसान आक्रोशित हैं और आए दिन आंदोलन कर रहे हैं। भुगतान न होने पर तीनों मिलों के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजनौर थाने में गन्ना समिति सचिव संजीव मोहन तथा चांदपुर थाने में गन्ना समिति सचिव सुधीर सिंह ने वेव ग्रुप के अध्याशी अनिल कुमार व डायरेक्टर डीएस बिंद्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हल्दौर थाने में सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने ग्रुप डायरेक्टर अशोक गुप्ता व बिलाई चीनी मिल के यूनिट हेड अजय शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिल अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 तथा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed