{"_id":"5b6350d64f1c1bb24b8b6805","slug":"31533235414-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और बेटे से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला और बेटे से लूट
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला और उसके बेटे से लूटपाट
स्योहारा। गांव धींगरपुर निवासी ऋषिराज की पत्नी मंजू देवी पुत्र मुकुल के साथ बाइक से बुधवार शाम दवा लेने सहसपुर आ रही थी। सुल्तानपुर रेलवे की पुलिया के नीचे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों सब्जी विक्रेता अशोक सैनी निवासी बसंतगढ़ से मारपीट कर रहे थे। जैसे ही बदमाशों ने इन्हें आते हुए देखा। सब्जी विक्रेता को छोड़कर मुकुल की बाइक रोक ली। मुकुल पर तमंचा तान कर चाकू को लहराते हुए महिला से पांच हजार रुपये कानों के कुंडल, गले का सोने का पैंडल आदि लूट लिए। पुलिस को सूचना न देने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। मंजू ने घटना की जानकारी फोन पर अपने परिवार के लोगों को दी। इन्होंने डायल 100 तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग चुके थे। मंजू देवी ने बताया कि घटना की तहरीर उपनिरीक्षक को दे दी गई है।