फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दोस्त विपिन ने ही किया था सुक्खे का कत्ल

दोस्त विपिन ने ही किया था सुक्खे का कत्ल

Sun, 15 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
दोस्त विपिन ने ही किया था सुक्खे का कत्ल
हल्दौर। गांव फड़ियापुर के जंगल में 20 दिन पहले सुक्खे की हत्या उसके दोस्त विपिन ने सिर में ईंट से हमला करके की थी। रुपये के लेन-देन को लेकर विपिन ने घटना को अंजाम दिया था। दोनों ने घटना के दौरान एक साथ शराब पी थी। पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट व खून से सना अंगोछा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गांव फड़ियापुर निवासी सुक्खे सिंह (40 ) का शव करीब 20 दिन पूर्व गांव फड़ियापुर के जंगल में ईख के खेत में पड़ा मिला था। मृतक के भाई पीतम सिंह ने 11 जुलाई को अपने भाई की हत्या का शक गांव के ही विपिन कुमार उर्फ शैंपू पर जताते हुए उसके खिलाफ सुक्खे की हत्या की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्रामवासियों के अनुसार मृतक सुक्खे सिंह व विपिन कुमार दोस्त थे। दोनों शराब पीने के आदी थे। पुलिस ने शुक्रवार शाम बिलाई चीनी मिल के पास से विपिन को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो विपिन ने सुक्खे की हत्या का सारा राज उगल डाला। विपिन ने पुलिस ने बताया कि छह माह पूर्व विपिन के भाई कलवा ने सुक्खे सिंह के बहनोई कल्लन सिंह से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। 24 जून को फड़ियापुर के जंगल में सुक्खे सिंह व विपिन के बीच उधार दी गई रकम को लेकर विवाद हो गया। दोनों बाइक से जंगल में पहुंचे थे। दोनों पहले एक साथ जमकर शराब पी। विपिन ने नशे में धुत सुक्खे की ईख के खेत में ले जाकर पिटाई की। विपिन ने सुक्खे के सिर में ईंट से हमला करके उसकी हत्या कर दी और बाइक से मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विपिन की निशानदेही पर फड़ियापुर के जंगल से हत्या में प्रयुक्त ईंट व खून से सना अंगोछा भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि सुक्खे की हत्या रुपये के लेन-देन को लेकर हुई थी। हत्यारोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed