फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने दबोचे तीन वाहन चोर

पुलिस ने दबोचे तीन वाहन चोर

Sun, 08 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचे तीन वाहन चोर
किरतपुर (बिजनौर)। पुलिस ने तीन वाहन चोरों से चोरी की चार बाइक बरामद की है। एक बाइक तीन जुलाई को ग्राम भनेड़ा स्थित ओबीसी बैंक के बाहर से चोरी हुई थी। तीन चोर मुजफ्फरनगर जिले के निवासी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि तीन वाहन चोर नजीबाबाद रोड पर ग्राम भनेड़ा से आगे बंद पड़ी साबुन फैक्ट्री के पास खड़े चोरी की बाइकों को बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे है। भनेड़ा चौकी इंचार्ज किशोर कुमार कस्बा चौकी इंचार्ज सतेंद्र नागर और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घेराबंदी करते हुए तीनों युवकों को चोरी की चार बाइकों के साथ दबोच लिया। पकड़े गए वाहन चोरों में मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव चितौड़ निवासी शबाब, गांव कवाल निवासी मानु उर्फ शाह, भोपा थाने के गांव तीस्ता निवासी नजर अब्बास शामिल है। तीन जुलाई को ग्राम भनेड़ा के ओबीसी बैंक के बाहर से चोरी की गई गांव हुसैनपुर तीरगर निवासी राजीव शर्मा की बाइक भी शामिल है। बाइक चोरी करते युवक बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस चोरी की पहचान कराने में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोर कई जगह बाइक चोर की घटना को अंजाम दे चुुके है। आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed