फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शादी कर रहे प्रेमी के घर पर किया हंगामा

शादी कर रहे प्रेमी के घर पर किया हंगामा

Fri, 23 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शादी कर रहे प्रेमी के घर पर किया हंगामा
भागूवाला/नजीबाबाद। महिला से शादी करने का वादा करने वाले प्रेमी को परिजनों की सलाह पर अन्य जगह शादी करने की राय महंगी पड़ी। प्रेमिका ने युवक के लग्न के दौरान उसके घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोसी गांव की एक महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के परिजनों ने पांच साल पहले उसकी मर्जी के खिलाफ विवाह करा दिया था। इसके बाद भी प्रेम प्रसंग जारी रहा। जिसके चलते एक बच्चे की मां बनने के बाद भी अपने पति से लगभग तीन वर्ष पहले अलग हो गई। इसके बाद युवक के परिजनों ने युवक पर अन्य जगह शादी का दबाव बनाया। परिवार ने युवक का विवाह तय कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवक का लग्न लेकर ससुराल पक्ष के लोग गांव कामगारपुर पहुंचे ही थे कि थोड़ी देर बाद एक बच्चे की मां (कथित प्रेमिका) ने युवक के घर पहुंचकर उसका जीवन बर्बाद करने की बात कहते हुए हंगामा कर दिया। लग्न लेकर आए लोग हतप्रभ रह गए। हंगामे की सूचना पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची। कथित प्रेमिका का आरोप था कि युवक हरिद्वार में रह रहा था, वहीं पर वह भी उसके साथ रह रही थी। वह उसको धोखा देकर विवाह रचा रहा है। मंडावली पुलिस युवक और कथित प्रेमिका को थाने ले गई। लग्न लेकर आए लोग दोनों पक्षों में फैसला होने के इंतजार में युवक के घर डेरा डाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed