फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पशुशाला में लगी आग, पांच पशु जलकर मरे

पशुशाला में लगी आग, पांच पशु जलकर मरे

Mon, 22 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पशुशाला में लगी आग, पांच पशु जलकर मरे
मंडावली/नजीबाबाद। पशुशाला में आग लगने से पांच पशुओं की जलकर मौत हो गई। आग से छह पशु गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। चंद कदम के फासले पर पशुशाला के दूसरे हिस्से में बंधे करीब 40 पशु अग्निकांड का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर झुलसे पशुओं को प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जटपुराबौंडा निवासी वकील अहमद की पशुशाला गांव गूढ़ा की आबादी से करीब एक किलोमीटर के फासले पर स्थित है। दो हिस्सों में स्थित पशुशाला के एक हिस्से में वकील अहमद के 11 पशु बंधे थे, जबकि चंद कदम पर दूसरे हिस्से में गांव जटपुराबौंडा निवासी सौपाल के 40 पशुओं को वकील अहमद अनुबंध पर पाल रहा है। रविवार सुबह करीब छह बजे पशुशाला में अचानक उस समय आग लग गई, जब वकील पशुओं के लिए चारा लेने गया हुआ था। तेजी से फैली आग की चपेट में आकर वकील अहमद की तीन गाय व दो बछड़ों की मौत हो गई, जबकि दो गाय व चार बछड़े गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

आग तेजी से आसपास फैल रही थी। संयोग से क्षेत्रीय किसान देवेंद्र सिंह ने पशुशाला में आग लगी देखकर शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही पलों में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों देवेंद्र, कुंवरपाल, शब्बीर, सौपाल, जौहरी, गरीबा सिंह, उमरपाल आदि ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। जिससे चंद कदम के फासले पर पशुशाला के दूसरे हिस्से में बंधे सौपाल सिंह के 40 पशु सकुशल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से दमकल वाहन पहुंचने पर ग्रामीण भड़के
सूचना मिलने पर 100 डायल यूपी पुलिस और पशु चिकित्सक डॉ.बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे। डॉ.बलवंत सिंह ने करीब 50 फीसदी तक झुलस चुके छह पशुओं को प्राथमिक उपचार दिया। उधर, दमकल वाहन घटना के करीब चार घंटे बाद पहुंचा, जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। सूचना पर तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी ने घटना का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित पशुपालक का ढांढस बंधाते हुए पशुधन हानि पर मुआवजे का आश्वासन दिया। आग लगने के कारण का पता नहीं लग सका। वकील अहमद ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed