{"_id":"5a2838b14f1c1bc1678c0212","slug":"31512585393-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर ढ़ाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर ढ़ाई लाख की चोरी
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी
नहटौर। मोहल्ला जोशीयान निवासी छोटे सिंह अपने घर में बनी बैठक में सो रहा था। उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गई हुई थी। मोहल्लेवासियों के मुताबिक घर के बराबर मेें खड़े पेड़ के सहारे चोर घर में घुस गए। बैठक के बराबर वाले कमरे के ताले तोड़कर अटैची में रखे सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। ताला लगा एक छोटा संदूक भी उठाकर ले गए। चोरी का पता सुबह को चलने पर तलाश शुुरू की गई। छोटा संदूक पास के जंगल से बरामद हुआ। संदूक में रखा कीमती सामान गायब था। चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित की पत्नी के आने पर चोरी गए सामान की सही स्थिति का पता चलेगा। आरोप है कि जब पीड़ित चोरी की सूचना देने थानें पहुंचा तो पुलिस ने उल्टा पीड़ित को ही धमकाना शुरू कर दिया। घर से सामान गायब होने की तहरीर देने का दबाव बनाया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।