फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जोन में बदमाशों के खिलाफ चले अभियान में बिजनौर रहा अव्वल

जोन में बदमाशों के खिलाफ चले अभियान में बिजनौर रहा अव्वल

Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जोन में बदमाशों के खिलाफ चले अभियान में बिजनौर  रहा अव्वल
जोन में बदमाशों के खिलाफ चला अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। एडीजी बरेली ब्रजराज मीणा के निर्देश पर पूरे जोन में अपराधियों के खिलाफ चले अभियान में के तहत पुलिस ने चार इनामी बदमाश समेत 60 बदमाशों को दबोचा है। रातभर पुलिस को बदमाशों की तलाश में दबिश देने का अभियान चलता रहा।
एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात जिले भर में इनामी बदमाशों समेत अन्य बदमाशों के खिलाफ एडीजी बरेली ब्रजराज मीणा के निर्देश पर अभियान चलाया। अभियान जोन के बिजनौर समेत नौ जिलों में चला। बिजनौर व मंडावर पुलिस के संयुक्त अभियान में मालन नदी के पुल के पास से गांव बिलासपुर निवासी इनामी बदमाश भारत व उसका साथी गांव अगरा निवासी नर सिंह पकड़े गए। दोनों पर पांच-पांच हजार का इनाम था। दोनों दो दिन पहले मंडावर क्षेत्र के इनामपुरा क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में भाग निकले थे। इनके तीन साथियों को पुलिस ने अवैध शराब के साथ दबोचा था। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तमंचा बरामद हुआ था। इसके अलावा पुलिस ने मंडावर से गैंगस्टर में फरार मुनेंद्र व हल्दौर से गैंगस्टर में फरार परवेंद को भी दबोच लिया है। बिजनौर पुलिस ने सट्टे का कारोबार कर रहे मोहल्ला नई बस्ती निवासी जावेद व एक व्यक्ति की जेब काट रहे गावं धारूवाला निवासी सलीम को दबोचा है। एसपी ने बताया कि एडीजी के निर्देश पर चले अभियान में पूरे जिले में 33 वारंटी, आठ गैंगस्टर के आरोपी, चार पुरस्कार घोषित अपराधी, पांच एससी एसटी एक्ट में फरार अपराधी, दो जिला बदर, छह वांछित, तीन अवैध शराब व तीन शांति भंग के आरोपी को दबोचा है। पूरे जोन में बिजनौर में सबसे ज्यादा अपराधी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

-----------------
अंशु जैन बनी चांदपुर सीओ
बिजनौर ।
एसपी ने गैर जिले से तबादले पर आई सुश्री अंशु जैन को चांदपुर का व ब्रजराज सिंह को नगीना का सीओ बनाया है। नगीना व चांदपुर के सीओ का गैर जिले तबादला होने के कारण सीओं के दोनों सक्रिल खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed