{"_id":"5961276b4f1c1bf2558b4613","slug":"31499539307-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड जुलूस के लिए नई परंपरा नहीं- डीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड जुलूस के लिए नई परंपरा नहीं- डीएम
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के लिए नई परंपरा मंजूर नहीं : डीएम
बिजनौर। डीएम ने कहा कि शिवरात्रि के अवसर कांवड़ एवं जलूस के लिए किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। शिवरात्रि सहित सभी त्योहारों की प्रक्रिया पूर्व की भांति अमल में लाई जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए कि अपने-अपने थानों में त्योहार रजिस्टरों का अध्ययन करलें और पूर्व की भांति कांवड़ एवं जुलूस की प्रक्रिया संपन्न कराएं।
जिलाधिकारी विकास भवन के सभागार में शिवरात्रि पर्व को शांति एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आयोजित बैठक में उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए आवश्यक है कि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिले में जिन लोगों को जिला बदर किया जा चुका है या जो लोग गुंडा एक्ट में निरुद्ध हैं, किसी भी अवस्था में जिले में आजाद घूमते न दिखाई दें। उन्होंने लोनिवि, विद्युत एवं वन विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जहां सड़कें टूटी हुईं हैं, तत्काल उनकी मरम्मत करा दी जाए। कहीं भी सड़क या उसके आसपास बिजली का तार टूटा नहीं होना चाहिए। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों के चौराहों पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रखें और कांवड़ शिविरों विशेष रूप से रात विश्राम स्थल वाले कांवड़ शिविरों पर मेडिकल टीम को आवश्यक रूप से भेजें। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कांवड़ सेवा शिविरों में बनने वाली खाद्य सामग्री का समय-समय पर परीक्षण करते रहें। एसपी सिटी आरडी चौरसिया ने बताया कि शिवरात्रि पर्व को शांति एवं सुरक्षापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वि/रा सुरेंद्र राम, प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, एसपी सिटी आरडी चौरसिया के अलावा सभी थानों के प्रभारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत मौजूद थे।