फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ब्लाक प्रमुख से तीन लाख की रंगदारी के मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

ब्लाक प्रमुख से तीन लाख की रंगदारी के मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Wed, 27 Feb 2019 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख से तीन लाख की रंगदारी के मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार
ब्लॉक प्रमुख से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने स्योहारा ब्लॉक प्रमुख देवेश राजपूत को मोबाइल फोन व्हाट्सऐप पर रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विवेचनाधिकारी दरोगा धर्मेंद्र कुमार गोस्वामी ने बताया कि देवेश राजपूत पत्नी कुलदीप सिंह चौहान स्योहारा थाने के गांव सदाफल निवासी हैं। देवेश राजपूत स्योहारा ब्लाक प्रमुख भी है। कुलदीप कुमार परिवार के साथ बच्चों को पढ़ाने के लिए धामपुर के गांव दीत्तनपुर में किराए का मकान लेकर रहते हैं। आरोप है कि इस दौरान ब्लाक प्रमुख के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप पर 19 फरवरी को तीन लाख की रंगदारी को लेकर धमकी भरा मेसेज आया। यह मेसेज 23 फरवरी तक निरंतर 80 बार से ज्यादा आता रहा। घटना की सूचना धामपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया कि 24 फरवरी को ब्लाक प्रमुख ने आरोपी को भरोसे में लेकर उसकी ओर से मांगी जा रही रंगदारी के रकम देने को समय और स्थान के बारे में जानकारी चाही तो आरोपी ने ब्लाक प्रमुख को अवगत कराया। वह सेंट मेरी स्कूल के पास झाड़ियों को रकम को फेंक दें। वह उस रकम को स्वयं उठाकर ले जाएगा। यदि इस मामले में पुलिस को बता कर किसी प्रकार की गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो परिणाम बुरे होंगे। बताया गया कि ब्लाक प्रमुख और उसके परिजन पुलिस को साथ बताए स्थान पर पहुंचे और डेढ़ लाख रुपये से भरी बैग को झाड़ियों को फेंक दिया। आरोपी तीन घंटे तक झाड़ियों से बैग लेने नहीं पहुंचा। जैसे ही वह कुछ दूरी को वहां से हटे तो बैग गायब हो गया। बैग के गायब होने के बाद पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस ने बैग को बरामद कर लिया, लेकिन बैग में रखी रकम बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस रकम को बरामद करने में लगी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नगर के सीबीएसई का 11 वीं कक्षा का छात्र है। आरोपी ने स्वीकारा कि पैसों के लालच में उसने ऐसा किया। बकौल पुलिस ने आरोपी छात्र ने पूछताछ में बताया कि उसने ब्लाक प्रमुख के व्हाट्सएप पर अपने ममेरे भाई की फेसबुक से सेंड किए थे, जिसका सिम एक मोबाइल फोन की दुकान करने वाले के नाम से लिया था। कोतवाल सुधीरपाल धामा का कहना है कि पुलिस अभी इस मामले में और कई बिंदुओं पर काम कर रही है। आरोपी का चालान बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed