{"_id":"5c758f71bdec2273824484a5","slug":"21551208305-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचा ठगों का गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दबोचा ठगों का गैंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दबोचा ठगों का गैंग
बिजनौर। नूरपुर पुलिस ने ठगों के एक गैंग का दबोचा है। गैंग, लोगों को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर चेक लेकर उनसे मैजिक जैल पेन से खाते में रकम भरवाकर बाद में रकम को मिटाकर अपनी मर्जी से रकम भरकर लोगों के खाते से मोटी रकम उड़ाता था। पुलिस ने गैंग से 27 खाली व भरे चेक एक पास बुक, 28 पंपलेट, आईडी व आईडी कार्ड एटीएम, पैन कार्ड, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया है।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक नूरपुर के मोहल्ला शहीदनगर निवासी मुकेश कुमार मिश्रा से 20 हजार का चेक लेकर फर्जी तरीके से 1,78,500 भरकर ऊधमसिंह नगर थाना रूद्रपुर आवास विकास कॉलोनी रूद्रपुर निवासी सुजल कुमार हलदर को पंजाब एंड सिंघ बैंक के बाहर से दबोच लिया। सुजल की निशानदेही पर ऊधम सिंह नगर के बाजपुर निवासी अजीत सिंह, मेरठ जिले के मवाना थाने के मोहल्ला कल्याण सिंह डीकली कॉलोनी निवासी मलिक कुमार व मेरठ जिले के सरधना गांव कुशावली निवासी गौरव को दबोच लिया। पकड़े गए गैंग के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि अजीत सिंह उनके गैंग का सरगना है। गैंग पंपलेट छपवाकर लोगों को बैंक से लोन लेने के लिए प्रोत्साहित करता था। उनके बैंक खातों का सत्यापन कराने के लिए ग्राहक से 20- 20 हजार रुपये के दो चेक लेकर अपने पास से दिए मैजिक जैल पेन से धनराशि भरवाकर ले लेते थे। बाद में गैंग धनराशि को चेक से मिटाकर अपनी मनमर्जी से धनराशि चेक में भरकर बैंक से रुपये निकालकर अपने खातों में डाल लेते थे। गैंग के सभी सदस्यों के एटीएम सरगना अजीत के पास रहते थे। अजीत ठगी की रकम को एटीएम के जरिये बाकी साथियों के खातों से निकलता था। गैंग काफी समय से इस काम को कर रहा था। पुलिस ने गैंग से 27 खाली व भरे चेक, एक बैंक पास बुक, 28 पंपलेट, एक डेमो पेपर, दस सादा पेपर, दस आईडी की छाया प्रति, 11 आईडी कार्ड, दो एटीएम, दो पैन कार्ड, लैपटॉप, व चार मोबाइल बरामद किए है। एसपी ने बताया कि ठगी की घटना को अंजाम देने में मोबाइल, व्हाट्सएप, इंटरनेट, एटीएम के अलावा अन्य इलेक्ट्रानिक संसाधनों का प्रयोग भी किया जाता था।