{"_id":"5c6ef58ebdec22128b559fdc","slug":"21550775694-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हल्दौर। झालू में बच्चों के विवाद में लाठी डंडे चले। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झालू के मोलवियान निवासी अरशद चारा लेकर घर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मार्ग में अरशद का चारे से भरा थैला शोएब के पैर में लग गया। इस बीच दोनों में मारपीट हो गई। शोर सुनकर अरशद का पिता असलम मौके पर पहुंचा और अपने पुत्र अरशद को साथ लेकर मामले की शिकायत करने शोएब के घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद हुआ। मारपीट में असलम व उसका पुत्र अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित असलम ने थाने पहुंचकर लियाकत, शोएब, जुबैर और टन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।