{"_id":"5babcbd2867a557f220f9fc8","slug":"21537985490-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग की टीम मारा छापा
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास्टा। बास्टा क्षेत्र के गांव महबुल्लापुर ढाकी में वन विभाग की टीम ने छापामारी कर आम के सात कटे पेड़ बरामद किए है। वन विभाग की टीम को प्रतिबंधित क्षेत्र में आम के पेड़ों के अवैध रूप से कटान होने की सूचना मिली। वन रेंजर के निर्देश पर वन दरोगा नितीश कुमार ने अपनी टीम के साथ छापामारी की। टीम ने आम के पेड़ो की कटी जड़ों का मुआयना किया। बाग में आम के छह हरे पेड़ व एक आधा कटा हुआ मिला। मौके से कटान के उपकरण भी मिले हैं। आरोपी फरार हो गए।
सक्षम राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन
चांदपुर। किसान इंटर कॉलेज केलनपुर में पेट्रोलियम पदार्थों के संरक्षण के लिए सक्षम राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2018 का आयोजन किया गया। विपिन कुमार एवं लव कुमार के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य जगदीश प्रताप सिंह ने छात्र छात्राओं को पेट्रोलियम के संरक्षण के बारे में बताया।