फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नहर की पटरी पर बाइकर्स गैंग का आतंक

नहर की पटरी पर बाइकर्स गैंग का आतंक

Wed, 11 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नहर की पटरी पर बाइकर्स गैंग का आतंक
किरतपुर। ग्राम बाहुपुरा के निकट नहर की पटरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाडे़ दंपति को तमंचे से आतंकित कर लूटपाट की। बदमाशों ने महिला के कानों से झुमकी और उसके पति से 23 हजार रुपये लूट लिए। दंपति ने घटनास्थल से डायल 100 को लूट की सूचना दी।
विज्ञापन

मंगलवार की सांय कोतवाली देहात के गांव उमरी निवासी फुरकान अपनी पत्नी नाजरा के साथ ससुराल करमस खेड़ी में हुई एक मौत के शोक में शामिल होने जा रहा था। सांय करीब चार बजे फुरकान बाइक से ग्राम कुम्हैड़ा नहर से होता हुआ बाहुपुरा के नहर के पुल के निकट पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर जबरन रोक लिया। बदमाशों ने आतंकित कर फुरकान की जेब से करीब 22 हजार 900 रुपये व उसकी पत्नी नाजरा के कानों से झुमकी खींच ली और फरार हो गए। दंपति ने लूट की सूचना डायल 100 पर फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति से लूट की जानकारी की।
विज्ञापन


नहर पर एक माह पूर्व भी हो चुकी है दंपति से लूट
नहर की सड़क पर एक माह पूर्व ही ग्राम सिसौना निवासी दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। इसकी कोई रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। वही बदमाशों को भी पुलिस नहीं पकड़ सकी। ग्राम कुम्हैड़ा से आलोपुर तक बदमाशों का आतंक है। पिछले वर्षों में कई लूट की घटनाएं इस नहर पर हो चुकी हैं, लेकिन बदमाशों का आज तक कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed