{"_id":"5b3e6b594f1c1b93288b4c37","slug":"21530817369-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश
नगीना। छह दिन पूर्व शनिवार रात गांव फतेहपुर निवासी तिलकराम की हत्या के मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि फतेहपुर निवासी तिलकराम ने गांव के ही अजय पुत्र हरि सिंह से इलाज के लिए छह माह पूर्व 20 हजार रुपये उधार लिए थे। अजय बार बार तिलकराम से पैसे वापस करने की मांग कर रहा था। तिलकराम द्वारा रूपए वापस न करने पर अजय ने गांव सैदखेड़ी निवासी कमल व नजीबाबाद निवासी बंटी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। 30 जून की शाम को अजय ने तिलकराम को फोन कर बुला लिया ।तीनों ने पहले बैठकर शराब पी ।बाद में तिलकराम की हत्या कर गांव बूडावाला की नहर की पटरी पर शव को फेंक दिया था। पुलिस ने नामजद हत्यारों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार की सुबह हत्या के दूसरे आरोपी गांव सैदखेड़ी निवासी कमल को नगीना धामपुर मार्ग स्थित गांव पुरैनी के बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या के षड्यंत्र में शामिल बंटी अभी फरार हैं, गिरफ्तारी के लिए बराबर दबिश दी जा रही है।