{"_id":"5aca62ad4f1c1bec618b63c9","slug":"21523212973-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटना की जांच शुरू
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात। गांव हुसैनाबाद में तीन दिन पूर्व बदमाशों द्वारा घर में घुसकर एक महिला पर वार कर हत्या के प्रकरण में नया मोड़ आ गया। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मृतका के पति, पहली पत्नी व पत्नी के भाई के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया ।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है
गांव दौलताबाद निवासी नसीम अहमद की दूसरी पत्नी मुमताज को छह अप्रैल की रात बदमाशों ने बार कर घायल कर दिया था ।उपचार के दौरान उसकी जौलीग्रांट में मृत्यु हो गई । घटना की सूचना मृतका के पिता महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र के गांव मालेगांव किला निवासी निहाल अहमद को दी गई ।मृतका के पिता रविवार को सुबह थाना कोतवाली देहात पहुंचे । उसने दहेज के कारण अपनी पुत्री की हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी । आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री मुमताज सऊदी अरब में नौकरी करती थी ।उसी दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद निवासी नसीम अहमद से प्रेम हो गया ।इसके चलते चार वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दोनों का निकाह कर दिया। निकाह के पश्चात से नसीम अहमद एवं उसके घरवाले मुमताज से रुपये की मांग के लिए मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे। अप्रैल को बीस हजार की मांग पूरी न करने पर दामाद नसीम अहमद ,उसकी पत्नी गफूरन व पहली पत्नी के भाई सफीक अहमद निवासी दारानगर गंज थाना कोतवाली शहर बिजनौर ने उसके सर पर वारकर हत्या कर दी ।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पहले से ही डकैती की घटना को संदिग्ध मान रही थी।