{"_id":"59f76f624f1c1bf3538ba1cd","slug":"21509388130-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों के टकराने से दो युवक घायल, एक गंभीरवस्था में रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों के टकराने से दो युवक घायल, एक गंभीरवस्था में रेफर
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
रेहड़। गांव खैराबाद में दो बाइकों के टकराने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को राहगीरो की मदद से इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया । एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
खैराबाद निवासी महराज ने बताया कि वह रविवार देर शाम बाइक से कल्लूवाला से वापस जा रहा था। गांव के पास ही उसकी बाइक सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार नूरहसन निवासी गोपालपुर थाना मंडावर से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। राहगीरों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी भर्ती कराया, जहां मेहराज को उसकी गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। यदि हेलमेट लगा होता तो सिर में चोट कम लगती। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।