फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जफर खान का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

जफर खान का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जफर खान का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार
जफर के कत्ल का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। ईद पर जफर खान की हत्या आटोमेटिक इंग्लिश रिवॉल्वर से की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए मुख्य हत्यारोपी शाकिर मिर्जा के पास से रिवाल्वर बरामद किया। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि वह जफर को नहीं मारता, तो उसकी हत्या कर दी जाती।

नजीबाबाद के मोहल्ला सब्नीग्रान निवासी जफर खान की ईद पर सुबह करीब 7:45 बजे घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 26 जून को हुए हत्याकांड के 12 दिन बाद पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी शाकिर मिर्जा को बिजौरी तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में सतेंद्र भड़ाना, सत्येंद्र सिंह ने शाकिर मिर्जा के पास से हत्या में प्रयुक्त 6.65 बोर का आटोमेटिक इंग्लिश रिवॉल्वर और दो कारतूस भी बरामद किए। पुलिस द्वारा पूछताछ में शाकिर मिर्जा ने जफर खान की हत्या करने का जुर्म कुबूल किया। उसने बताया कि अगर वह जफर खान को नहीं मारता, तो वह उसकी हत्या कर देता। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी शाकिर मिर्जा को जेल भेज दिया। गौरतलब है कि हत्या में शामिल आरोपी गयास मिर्जा और हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में पुलिस मृतक की बीवी सबा खान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मृतक के पुत्र अजहर खान की ओर से हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed