{"_id":"593848f64f1c1b2b4e8b4607","slug":"21496860918-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पुजारी के कमरे का ताला तोड़ 25 हजार की नकदी चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के पुजारी के कमरे का ताला तोड़ 25 हजार की नकदी चुराई
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
हरेवली (बिजनौर) (ब्यूरो)। शेरकोट थाने के गांव शहजादपुर में जाहरपीर मंदिर में मंदिर के पुजारी के कमरे का ताला तोड़ चोर 25 हजार की नकदी सहित सामान चोरी कर ले गए।
मंदिर के पुजारी कैलाशचंद ने बताया कि गरमी के कारण जब वह मंगलवार देर रात मंदिर के पास में एक दूसरे कमरे में बाहर सोया था। तब इस दौरान किसी समय चोर मंदिर में आए और मंदिर के पास बने उनके कमरे का ताला तोड़ कर कमरे में रखे उनके करीब 25 हजार रुपये, कपड़े और इन्वर्टर बैटरा आदि चोरी कर ले गए। जब ग्रामीणों ने चोरी का पता लगने पर चोरी गए सामान की खोजबीन की तो मंदिर से कुछ दूरी तक बैटरा पड़ा मिल गया। बाकी और कुछ सामान नहीं मिला। ग्रामीणों ने पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।